1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलवे टिकट रद्द करवाने के लिए अब 139 डायल करें

रेलवे टिकट रद्द करवाने के लिए अब 139 डायल करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 29, 2016 07:52 pm IST,  Updated : Apr 29, 2016 07:52 pm IST

रेलवे की नई सेवा के मुताबिक अब यात्री 139 डायल करके अपना टिकट रद्द करवा सकते हैं।

rail- India TV Hindi
rail

दिल्ली: टिकट कंफर्म न हो पाने और किसी वजह से अपने टिकट को रद्द करवाने वाले यात्रियों को अब परेशान होने के जरूरत नहीं है क्योंकि वो अब अपने मोबाइल से सिर्फ एक नंबर डायल कर ऐसा कर सकते हैं। रेलवे की नई सेवा के मुताबिक अब यात्री 139 डायल करके अपना टिकट रद्द करवा सकते हैं।

कैसे रद्द होगा टिकट:

नई सुविधा के तहत यात्री अब 139 डायल करके अपने टिकट को रद्द करवाने के लिए अपनी जानकारियां दे सकते हैं। इसके बाद उन्हें वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिलेगा। यात्री इस ओटीपी के माध्यम से रेलवे आरक्षण केन्द्र जाकर अपने भुगदान का दावा कर सकते हैं।

139 के अलावा लोग आईआरसीटीसी की बेवसाइट के जरिए भी अपना टिकट रद्द करवा सकते हैं। लोग शुक्रवार से दोनों माध्यमों से अपना ट्रेन टिकट रद्द करवा सकते हैं। रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को यहां इन सेवाओं को जारी करने के बाद कहा, यात्रियों को टिकट रद्द करवाने में राहत प्रदान करने के लिए यह पहल की गई है।

उन्होंने बताया कि रेलवे बजट 2016-17 में इन दोनों सुविधाओं का वादा किया गया था, जो शुक्रवार यानी आज पूरा हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत