1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फर्जी बाबाओं की सूची में रामदेव का नाम न होने से मैं निराश : दिग्विजय

फर्जी बाबाओं की सूची में रामदेव का नाम न होने से मैं निराश : दिग्विजय

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2017 09:49 pm IST,  Updated : Sep 11, 2017 09:49 pm IST

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा रविवार को 14 फर्जी बाबाओं की सूची जारी किए जाने के बाद सोमवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 'इस सूची में बाबा रामदेव का नाम न देखकर निराशा हुई।'

Digvijay singh- India TV Hindi
Digvijay singh

भोपाल: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा रविवार को 14 फर्जी बाबाओं की सूची जारी किए जाने के बाद सोमवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 'इस सूची में बाबा रामदेव का नाम न देखकर निराशा हुई।' दिग्विजय सिंह ने सोमवार को अखाड़ा परिषद की सूची में बाबा रामदेव का नाम न होने पर एक के बाद एक चार ट्वीट किए, साथ में सूची भी संलग्न की है। उन्होंने लिखा कि 'सम्माननीय अखाड़ा परिषद ने इस सूची में बाबा रामदेव का नाम नहीं रखा। निराशा हुई। पूरे देश को ठग रहा है। नकली को असली बताकर बेच रहा है।'

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मैं सम्माननीय अखाड़ा परिषद से पूछना चाहता हूं, क्या मनु स्मृति में किसी भगवा वस्त्र पहनने वाले को व्यापार करने की स्वीकृति है?" साथ ही उन्होंने लिखा है, "मैं सम्माननीय अखाड़ा परिषद से विनम्र अनुरोध करूंगा किवे इस सूची में बाबा रामदेव का नाम भी जोडें़, अन्यथा यही मानूंगा कि वे भी रामदेव के धन से प्रभावित हो गए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत