1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से दिग्विजय सिंह का इनकार, कहा- 'नाराज नहीं हैं सिंधिया’

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से दिग्विजय सिंह का इनकार, कहा- 'नाराज नहीं हैं सिंधिया’

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Aug 31, 2019 02:34 pm IST,  Updated : Aug 31, 2019 02:37 pm IST

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर राज्य की राजधानी भोपाल तक सियासी घमासान मचा हुआ है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से दिग्विजय सिंह का इनकार- India TV Hindi
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से दिग्विजय सिंह का इनकार (File Photo) Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर राज्य की राजधानी भोपाल तक सियासी घमासान मचा हुआ है। दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा था लेकिन अब दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया है। 

इसी के साथ उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाराज होने की बात से भी इनकार किया। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार की देर शाम पत्रकारों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मचे घमासान को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने उसका जवाब देते हुए खुद को इस दौड़ से अलग बताया। 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे प्रदेश अध्यक्ष बनने का सवाल ही पैदा नहीं होता। ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह नाराज नहीं हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘दोपहर में उनसे मेरी बात हुई थी। ऐसा कुछ नहीं है। वह नाराज नहीं हैं।’

हालांकि, अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक पूरे दम के साथ मांग कर रहे हैं। जहां एक ओर दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद से इनकार किया वहीं दूसरी तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत