नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने टीवी एंकर अमृता राय से शादी कर ली है। अमृता राय ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पोस्ट लिख के बताया कि उन्होंने दिग्विजय सिंह से पिछले महीने चेन्नई में शादी की। उन्होंने लिखा कि, 'मैंने और दिग्विजय सिंह ने हिंदू रिति रिवाज से शादी कर ली है।'
पिछले साल अप्रैल में दिग्विजय सिंह और अमृता राय के संबंधों की ख़बर आयी थी। दोनों की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद दोनों के संबंधों का खुलासा हुआ था। उस वक्त दिग्विजय सिंह ने अपने रिश्ते को स्वीकारते हुए कहा था कि वो वक्त आने पर शादी करेंगे।
