1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राफेल की कीमत बताने में आज फिर भूल कर गई कांग्रेस? दिग्विजय सिंह ने कहा- गलती हो गई

राफेल की कीमत बताने में आज फिर भूल कर गई कांग्रेस? दिग्विजय सिंह ने कहा- गलती हो गई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2020 03:02 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 03:04 pm IST

राफेल लड़ाकू विमान की कीमत बताने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार सुबह एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा राफेल विमान की कीमत तय करने का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार से राफेल खरीद की कीमत बताने की मांग की थी।

राफेल की कीमत बताने में आज फिर भूल कर गई कांग्रेस? दिग्विजय सिंह ने कहा- गलती हो गई- India TV Hindi
राफेल की कीमत बताने में आज फिर भूल कर गई कांग्रेस? दिग्विजय सिंह ने कहा- गलती हो गई Image Source : PTI

नई दिल्ली: राफेल लड़ाकू विमान की कीमत बताने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार सुबह एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा राफेल विमान की कीमत तय करने का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार से राफेल खरीद की कीमत बताने की मांग की थी। लेकिन, वह उस ट्वीट में राफेल की कीमत को लेकर एक गलती कर गए, जिसके लिए अब उन्होंने खेद जाहिर किया।

उन्होंने सुबह किए अपने ट्वीट में लिखा, "एक राफेल की कीमत कांग्रेस सरकार ने ₹746 तय की थी लेकिन “चौकीदार” महोदय कई बार संसद में और संसद के बाहर भी मांग करने के बावजूद आज तक एक राफ़ेल कितने में ख़रीदा है, बताने से बच रहे हैं। क्यों? क्योंकि चौकीदार जी की चोरी उजागर हो जायेगी!! “चौकीदार” जी अब तो उसकी क़ीमत बता दें!!"

अपने इस ट्वीट में वह ₹746 के बाद करोड़ लिखना भूल गए थे, जिसके लिए अब उन्होंने खेद जाहिर किया। उन्होंने अब लिखा, "क्षमा करें “₹746 करोड़” तय की थी। त्रुटि के लिए खेद है।" बता दें कि कांग्रेस लगातार राफेल की कीमत को लेकर सवाल उठाती रही है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों ने कांग्रेस ने यह मुद्दा नहीं उठाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत