1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिलीप कुमार को मिला था पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-इम्तियाज', खूब हुई थी राजनीति

दिलीप कुमार को मिला था पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-इम्तियाज', खूब हुई थी राजनीति

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2021 08:33 am IST,  Updated : Jul 07, 2021 08:33 am IST

पाकिस्तान की सरकार द्वारा दिलीप कुमार को साल 1998 में पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-इम्तियाज' दिया था। इसके बाद उस समय की महाराष्ट्र सरकार में शामिल शिवसेना पार्टी ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी।

Dilip Kumar death Pakistani Award Nishan-e-Imtiaz Shiv sena latest news दिलीप कुमार को मिला था पाकिस- India TV Hindi
दिलीप कुमार को मिला था पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-इम्तियाज', खूब हुई थी राजनीति Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली. हिंदी फिल्मों के पहले सुपरस्टॉर दिलीप कुमार का आज सुबह मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। दिलीप कुमार 98 वर्ष के थे। दिलीप कुमार अपने अभिनय के लिए न सिर्फ भारत बल्कि कई देशों में पहचाने जाते थे। भारत सरकार ने उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा था। भारत के अलावा पाकिस्तान की सरकार ने दिलीप कुमार को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-इम्तियाज' दिया था, जिसपर भारत में जमकर राजनीति हुई थी।

पाकिस्तान की सरकार द्वारा दिलीप कुमार को साल 1998 में पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-इम्तियाज' दिया था। इसके बाद उस समय की महाराष्ट्र सरकार में शामिल शिवसेना पार्टी ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी। शिवसेना ने दिलीप कुमार द्वारा पाकिस्तानी सम्मान स्वीकार किए जाने पर उनकी देशभक्ति पर सवाल भी उठाए थे। हालांकि, साल 1999 में भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के परामर्श के बाद दिलीप कुमार ने इस पाकिस्तानी पुरस्कार को बरकरार रखा।

आइए आपको बताते हैं दिलीप कुमार को मिले हैं कौन से प्रमुख अवार्ड

  1. पद्म भूषण- साल 1991
  2. दादा साहेब फाल्के अवार्ड- साल 1994
  3. वद्म विभूषण- साल 2015
  4. NTR नेशनल अवार्ड (आंध्र प्रदेश सरकार)- साल 1997
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत