1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेट्रो के दिलशाद गार्डन-नया बस अड्डा रूट का पांच फरवरी को होगा सुरक्षा संबंधी निरीक्षण

मेट्रो के दिलशाद गार्डन-नया बस अड्डा रूट का पांच फरवरी को होगा सुरक्षा संबंधी निरीक्षण

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2019 11:34 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 11:34 pm IST

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा (गाजियाबाद) तक के 9.4 किलोमीटर लंबे रूट का पांच फरवरी को सुरक्षा संबंधी निरीक्षण किया जाएगा।

Delhi Metro- India TV Hindi
Delhi Metro

नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा (गाजियाबाद) तक के 9.4 किलोमीटर लंबे रूट का पांच फरवरी को सुरक्षा संबंधी निरीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह खंड 25.09 किलोमीटर लंबे रिठाला-दिलशाद गार्डन गलियारे (रेड लाइन) का विस्तार होगा। रेड लाइन पर 21 स्टेशन हैं। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त एस के पाठक पांच फरवरी को मेट्रो के दिलशाद गार्डन-नया बस अड्डा खंड का निरीक्षण करेंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘9.41किलोमीटर लंबे इस उपरिगामी खंड पर आठ स्टेशन-- शाहिद नगर, राजबाग, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, मोहन नगर, अड़थला, हिंडन नदी स्टेशन और नया बस अड्डा होंगे।’’ 

इस खंड के मेट्रो यातायात के लिए खुल जाने के बाद दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 244 स्टेशनों के साथ 336.5 किलोमीटर दायरे तक फैल जाएगी। फिलहाल दिल्ली मेट्रो 236 स्टेशनों के साथ 327 किलोमीटर तक फैली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत