चीन में एक किसान को एक ऐसा चमगादड़ मिला है जो डायनोसॉर की तरह दिखता है। इसकी खोज से अब ये पता करने में मदद मिलेगी कि उड़ान की शुरुआत कैसे हुई थी।
डैली मेल के अनुसार अजीब से दिखने वाले इस यी की पक्षी के शरीर पर कड़े पर थे और पंजे नुकीले और बड़े थे।
इस खोज ने इस बात पर नयी रौशनी डाली है कि रीढ़ वाले पक्षियों ने कैसे हवा में उड़ना सीखा।
शोधकर्ताओं का कहना है कि इस डायनोसॉर का वज़न 380 ग्राम होगा और इसकी लंबाई 12 इंच होगी। इसके पंख फैलने पर 23 इंच के होते होंगे।
माना जाता है कि ये डायनोसॉर आजकल के पक्षियों के पूर्वज हैं। लेकिन यी की पक्षी की कलाई से पीछे तक एक अजीब हड्डी है जो आजकल के पक्षियों में नहीं होती।
डायनोसॉर पक्षियों के वंशज हैं लेकिन ये परिवर्तन कैसे आया ये अभी पता नहीं चला है।