1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: हरियाणा में कुल 153 केस, जानिए- किस जिले में हैं कितने मामले

Coronavirus: हरियाणा में कुल 153 केस, जानिए- किस जिले में हैं कितने मामले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2020 07:34 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 07:34 pm IST

हरियाणा में बुधवार को कोरोना वायरस के 24 नए केस सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 153 हो गई।

Coronavirus: हरियाणा में कुल 153 केस, जानिए- किस जिले में हैं कितने मामले- India TV Hindi
Coronavirus: हरियाणा में कुल 153 केस, जानिए- किस जिले में हैं कितने मामले Image Source :

चंडीगढ़: हरियाणा में बुधवार को कोरोना वायरस के 24 नए केस सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 153 हो गई। हालांकि, इनमें से 18 लोग ठीक हो गए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। इसके अलावा राज्य में दो कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हो गई है। इस तरह से राज्य में कोरोना वायरस के कुल 133 एक्टिव केस हैं। राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

कहां-कहां मिले नए कोरोना पॉजिटिव मामले?

राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 पर बुलेटिन जारी कर बताया कि बुधवार को सामने आए 24 मामलों में फरीदाबाद के 7, फतेहाबाद का 1, गुरुग्राम के 12, नुह का 1, पलवल के 2 और सोनीपत का 1 केस शामिल है। राज्य के कुल 17 जिले हैं, जहां अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोग मिले हैं। लेकिन, इनमें से 11 ऐसे जिले हैं जिनमें बुधवार को एक भी केस सामने नहीं है।

किस जिले में कितने कोरोना पॉजिटिव केस?

मंत्रालय के मुताबिक, अंबाला में 3, भिवानी में 2, फरीदाबाद में 28, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 32, करनाल में 5, नुह में 38, पलवल में 28, पानीपत में 4, पंचकुला में 2, सिरसा में 3, सोनीपत में 2, हिरार, जींद, चरखी दादरी, कैथल और रोहतक में 1-1 मामला अभी तक सामने आया है। 

किस जिले में कितनी मौत, कितने हुए ठीक?

मंत्रालय के मुताबिक, फरीदाबाद में 2, गुरुग्राम में 9, पानीपत में 4, हिसार, पलवल और सोनीपत में 1-1 शख्स ठीक हो गया है जबकि करनाल और रोहतक में 1-1 शख्स की मौत हो गई। कुल मिलाकर राज्य में 18 लोग ठीक हुए हैं जबकि दो लोगों की मौत हुई है। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव पाए गए कुल 153 मामलों में से 133 मामले ही एक्टिव हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत