1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मदर डेयरी के दूध में पाया गया डिटर्जेंट, जमी हुई वसा

मदर डेयरी के दूध में पाया गया डिटर्जेंट, जमी हुई वसा

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2015 07:17 am IST,  Updated : Aug 13, 2015 09:13 pm IST

गाजियाबाद: कोलकाता स्थित सेंट्रल लेबोरेट्री ने जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा यहां मदर डेयरी के अलग अलग बूथ से लिए गए दूध के नमूनों की दोबारा की गयी जांच में उनमें डिटर्जेंट और

मदर डेयरी के दूध में...- India TV Hindi
मदर डेयरी के दूध में पाया गया डिटर्जेंट, जमी हुई वसा

गाजियाबाद: कोलकाता स्थित सेंट्रल लेबोरेट्री ने जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा यहां मदर डेयरी के अलग अलग बूथ से लिए गए दूध के नमूनों की दोबारा की गयी जांच में उनमें डिटर्जेंट और जमी हुई वसा पायी। कोलकाता की लैब ने कल गाजियाबाद FDA को दोबारा किए गए जांच की रिपोर्ट सौंपी।

FDA के अधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि लैब के अनुसार फुल क्रीम और टोंड दूध दोनों के नमूनों में डिटर्जेंट और जमी हुई वसा पायी गयी।

उन्होंने कहा कि नमूने पहले मेरठ के स्टेट लैबोरेट्री में जांच के लिए भेजे गए थे जहां उनके खराब गुणवत्ता के होने का पता चला था।

लेकिन मदर डेयरी ने जांच की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए नमूनों की कोलकाता स्थित सेंट्रल लैबोरेट्री में दोबारा जांच की मांग की थी।

अधिकारी ने कहा कि कोलकाता के लैब ने जिला मजिस्ट्रेट विमल कुमार शर्मा को अपनी रिपोर्ट सौंपी जिन्होंने मदर डेयरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मंजूरी हासिल करने के लिए उसे आयुक्त के पास भेज दिया।

वहीं मदर डेयरी के विपणन प्रमुख संदीप घोष ने कहा कि उन्हें अब तक कोलकाता स्थित लैब की रिपोर्ट नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि दोनों जांच की रिपोर्ट में अंतर हैं जिसे देखते हुए मदर डेयरी उन्हें चुनौती देने के लिए उचित कानूनी मंच का रूख करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत