1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डिप्टी CM ने जताई साजिश की आशंका, दिव्यांश के साथ हुआ दुष्कर्म?

डिप्टी CM ने जताई साजिश की आशंका, दिव्यांश के साथ हुआ दुष्कर्म?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 06, 2016 06:47 pm IST,  Updated : Feb 06, 2016 06:59 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के रेयान स्कूल के छात्र दिव्यांश की मौत के मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बड़ा बयान दिया है। डिप्टी सीएम ने दिव्यांश के साथ दुष्कर्म किए जाने से

divyansh- India TV Hindi
divyansh

नई दिल्ली: दिल्ली के रेयान स्कूल के छात्र दिव्यांश की मौत के मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बड़ा बयान दिया है। डिप्टी सीएम ने दिव्यांश के साथ दुष्कर्म किए जाने से इनकार नहीं किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि ये गंभीर मामला है और इसकी गहराई से जांच की जानी चाहिए।

दिव्यांश की मौत का जिम्मेदार स्कूल मैनेजमेंट ?

इस बीच दिव्यांश की मौत पर एसडीएम की रिपोर्ट आई है जिसमें रेयान स्कूल पर घोर लापरवाही बरतने की बात कही गई है। रिपोर्ट में प्रिसिंपल से लेकर स्कूल मैनेजमेंट पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है। अब दिव्यांश के पिता ने भी पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम के बयान से नया ट्विस्ट

छह साल के मासूम दिव्यांश की मौत के केस में आज नया मोड तब आया जब दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिव्यांश के साथ दुष्कर्म के आरोपों की भी जांच होनी चाहिए। दरअसल मनीष सिसोदिया ने ये बात एसडीएम की रिपोर्ट और उस चिट्ठी के बाद कही जो दिव्यांश के पिता ने एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी को लिखी।

दिव्यांश के परिवारवाले सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने इस मांग का समर्थन किया। सिसोदिया ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच किए जाने की ज़रूरत है।

6 साल के दिव्यांश की मौत का सच क्या है ?

दिव्यांश के पिता ने अपनी चिट्ठी में कई सवाल उठाए हैं। दिव्यांश के पिता का कहना है कि स्कूल प्रशासन सच छिपाने की कोशिश कर रहा है। दिव्यांश के पिता रामहित मीणा ने सीबीआई जांच की अपनी मांग दोहराते हुए कहा, ‘मैंने अपने बच्चे का शव देखा था। उसके निजी हिस्सों पर कुछ चोट के निशान थे और रूई लगी हुई थी। प्राचार्य यह कहते हुए मुझे शुरू से धमकी दे रही थी कि चुप रहना ही मेरे लिए ठीक होगा।’ उन्होंने यह भी मांग की कि स्कूल का लाइसेंस या पंजीकरण रद्द किया जाए।

एसडीएम की रिपोर्ट ने 30 जनवरी को स्कूल में दिव्यांश की मौत को लेकर स्कूल प्रशासन पर सवाल खड़े किए गए हैं। डीएम ने अपनी रिपोर्ट में स्कूल पर कई गंभीर आरोप लगाए।

दिव्यांश की मौत पर SDM की रिपोर्ट

  • स्कूल अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से फेल रहा
  • छुट्टी के दिन बच्चे को बुलाया, फिर ध्यान क्यों नहीं रखा
  • क्लास टीचर को भी नहीं पता कि बच्चा कब गायब हुआ
  • स्कूल ने कार्रवाई में देर की जिससे ये आपराधिक लापरवाही हुई
  • बच्चे को कोई लालच देकर टंकी तक ले गया हो सकता है
  • बच्चे को बदनाम करने पर प्रिंसिपल पर सिविल या क्रिमिनल कार्रवाई हो
  • प्रिंसिपल ने सामान्य बच्चे को हाइपर एक्टिव बच्चा बताया था
  • स्कूल मैनजमेंट के खिलाफ क्रिमिनल लापरवाही का केस दर्ज हो
  • दिव्यांश के बेजान जिस्म का पता चलने के बाद भी स्कूल ने कार्रवाई नहीं की
  • टीचर, स्विमिंग कोच, गेम इंस्ट्रक्टर, माली सब मौजूद थे पर किसी ने मदद नहीं की
  • अगर 11वीं का छात्र मदद न करता तो दिव्यांश के बेजान जिस्म को निकाला भी नहीं जा पाता
  • मदद करने वाले छात्र प्रज्वल की बहादुरी पुरस्कार के लिए सिफारिश की जाए

रिपोर्ट के बाद दिल्ली पुलिस का भी कहना है कि वो इस मामले की जांच में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

आपको बता दें कि 30 जनवरी को दिल्ली के रेयान स्कूल में 6 साल के दिव्यांश की वॉटर टैंक में डूबने से मौत हो गई थी। इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गई थी लेकिन अब दुष्कर्म की बात से मामले की जांच की दिशा बदल सकती है।

आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत