1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुत्ते-कुतिया की शादी की ये अजीबोग़रीब कहानी आपको हैरान कर देगी

कुत्ते-कुतिया की शादी की ये अजीबोग़रीब कहानी आपको हैरान कर देगी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 12, 2016 05:05 pm IST,  Updated : Mar 12, 2016 05:05 pm IST

नई दिल्ली: किसी ने सच ही कहा है कि भारत में सब कुछ संभव है। यहां पर कईं बार ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जो आपको हैरान कर देंगी। ऐसी ही एक घटना

dog wedding- India TV Hindi
dog wedding

नई दिल्ली: किसी ने सच ही कहा है कि भारत में सब कुछ संभव है। यहां पर कईं बार ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जो आपको हैरान कर देंगी। ऐसी ही एक घटना के बारे में हम आज आपको बताने वाले हैं जिसे सुनकर आपको हंसी तो आएगी ही, साथ ही आपको हैरानी भी होगी। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक कुत्ते और कुतिया की शादी करवाई गई। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इस शादी में 5 हज़ार बाराती भी आए थे। यह शादी आम शादियों की ही तरह थी। इसमें भी बारात आई, दुल्हा गाड़ी में आया, दावत दी गई, और नाच-गाना भी हुआ, और फिर दुल्हन की रोते हुए विदाई भी की गई।

जिन कुत्ते और कुत्तियां की शादी की गई उनका नाम शगुन और शगुनियां है। इन दोनों की शादी का कार्ड भी छापा गया। और तो और कार्ड पर वर के नाम की जगह चिरंजीवी शगुन लिखा गया था और वधू के नाम की जगह आयुष्मति कुमारी शगुनिया लिखा गया था। कुत्ते को गोद में बैठाकर फूलों से सजी गाड़ी में लाया गया था। साथ ही बारातियों ने डांस भी किया। इस शादी में दावत के लिए हलवाई भी बुलाए गए थे।

यह शादी कौशांबी जिला से लगभग 50 किलोमीटर दूर पंवारा गांव में हुई। दोनो ही परिवारों ने इस शादी पर खूब खर्चा किया था, और साथ ही दूल्हे-दुल्हन को 1 लाख 11 हजार रूपए भी दिए। दोनों के परिवारों ने दूल्हे और दुल्हन को गोद में बैठाकर जयमाला की रस्म को पूरा किया और सभी रिवाज वैसे ही निभाए गए, जैसे सभी शादियों में निभाए जाते हैं। शादी के बाद वधू पक्ष ने रोते हुए शगुनिया को विदा किया। इस प्रकार यह पूरी शादी धूमधाम से संपन्न हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत