दो दिवसीय भारत यात्रा के बाद मंगलवार की रात को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले उन्होंने राष्ट्रपति भवन में डिनर किया, जहां पीएम मोदी, भाजपा के कई बड़े नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और तमाम दूसरे मेहमान शामिल थे। वहीं, उससे पहले मंगलवार को दिन में भारत और अमेरिका के बीच 3 अरब डॉलर की डिफेंस डील डन हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस डील की पीएम मोदी के साथ साझा बयान में घोषणा की। उनकी यात्रा के दूसरे दिन और भी बहुत कुछ हुआ, जिसे हमनें लाइव कवर किया। पूरे दिन की हाईलाइट्स जानने के लिए नीचे पढ़िए-
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- दो दिवसीय भारत यात्रा के बाद अमेरिका रवाना हुए डोनाल्ड ट्रंप, जानिए- मंगलवार को पूरे दिन क्या किया?
दो दिवसीय भारत यात्रा के बाद अमेरिका रवाना हुए डोनाल्ड ट्रंप, जानिए- मंगलवार को पूरे दिन क्या किया?
दो दिवसीय भारत यात्रा के बाद मंगलवार की रात को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले उन्होंने राष्ट्रपति भवन में डिनर किया।
Donald Trump in India Day 2 Live
-
7:50 PM (IST) Feb 25, 2020
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को रिसीव किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के सम्मान में राष्ट्रपति द्वारा रात्रिभोज का आयोजित किया जाएगा।
-
6:01 PM (IST) Feb 25, 2020
भारत पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की जरुरत पड़ी तो उसके लिए मैं तैयार हूं। पीएम मोदी बहुत सख्त है, वह खुद आतंकवाद से लड़ सकते है: डोनाल्ड ट्रंप
-
5:49 PM (IST) Feb 25, 2020
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प: भारत में हमारा समय बहुत अच्छा बीता। यहां हमारी शानदार बैठकें हुईं ... यह एक जबरदस्त देश है। मुझे लगता है कि लोग पहले से कहीं ज्यादा अब पसंद किया है। प्रधानमंत्री और मेरे बीच बहुत अच्छा रिश्ता है।
-
5:45 PM (IST) Feb 25, 2020
बाकि देशों की तुलना में भारत में ज्यादा धार्मिक आजादी है, पीएम मोदी सभी धर्मों की आजादी में यकीन रखते हैं: डोनाल्ड ट्रंप
-
5:42 PM (IST) Feb 25, 2020
इस्लामिक आतंकवाद को खत्म करने में हमने सबसे ज्यादा काम किया, बिन लादेन के बेटे हमजा को भी हमने मार गिराया: डोनाल्ड ट्रंप
-
5:39 PM (IST) Feb 25, 2020
इराक और सीरिया से रेडिकल इस्लामिक आतंकवाद खत्म किया, कुछ महीने पहले हमले बगदादी को मार गिराया: डोनाल्ड ट्रंप
-
5:36 PM (IST) Feb 25, 2020
पीएम मोदी एक शानदार नेता हैं, भारत के साथ कई बड़ी डील होने जा रही है: डोनाल्ड ट्रंप
-
5:30 PM (IST) Feb 25, 2020
पिछले 2 दिन भारत में बहुत अच्छे बीते, भारत और अमेरिका के रिश्ते इस समय सबसे बेहतर, पीएम मोदी और मेरे बीच कई मुद्दों पर बात हुई, भारत एक महान देश है: डोनाल्ड ट्रंप
-
4:04 PM (IST) Feb 25, 2020
अमेरिका से भारत की कच्चे तेल की खरीद 25,000 बैरल प्रतिदिन से बढ़कर 2,50,000 बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गई है: अमेरिका के ऊर्जा मंत्री
-
4:04 PM (IST) Feb 25, 2020
भारत 3 अरब डॉलर मूल्य के हेलीकाप्टर खरीद रहा है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
-
4:03 PM (IST) Feb 25, 2020
ट्रंप ने कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक में कहा कि कोरोना वायरस पर जल्दी नियंत्रण कर लिया जायेगा।
-
4:03 PM (IST) Feb 25, 2020
चीन कोरोना वायरस को काबू में करने के लिये कड़ी मेहनत कर रहा है, ऐसा लगता है कि वह धीरे-धीरे इस पर काबू पा रहे हैं: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
-
3:46 PM (IST) Feb 25, 2020
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारतीय कंपनियों के सीईओ के साथ हुई बैठक, भारतीय कंपनियों से अमेरिका में निवेश की अपील की।
-
1:40 PM (IST) Feb 25, 2020
वैश्विक स्तर पर भारत और अमरीका का सहयोग हमारे समान लोकतांत्रिक मूल्यों और उद्देश्यों पर आधारित है। विशेषकर Indo-Pacific और global commons में Rule based international order के लिए यह सहयोग विशेष महत्व रखता है: पीएम मोदी
-
1:40 PM (IST) Feb 25, 2020
Industry 4.0 और 21st Century की अन्य उभरती टेक्नालजीज़ पर भी इंडिया-US पार्टनरशिप, innovation और enterprise के नए मुक़ाम स्थापित कर रही है। भारतीय प्रोफेशनल्स के टैलेंट ने अमरीकी कम्पनीज की technology leadership को मजबूत किया है: पीएम मोदी
-
1:39 PM (IST) Feb 25, 2020
पाकिस्तान को अपनी धरती से आतंकवाद को खत्म करना होगा, कट्टर इस्लामिक आतंकवाद को हम खत्म करेंगे: डोनाल्ड ट्रंप
-
1:38 PM (IST) Feb 25, 2020
अमेरिका, भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर देगा, दोनों देशों के बीच 3 बिलियन डॉलर की डिफेंस डील हुई।
-
1:37 PM (IST) Feb 25, 2020
भारत देखकर मैं चकित रह गया, ऐसा स्वागत अकल्पनिय था: डोनाल्ड ट्रंप
-
1:35 PM (IST) Feb 25, 2020
तेल और गैस के लिए अमेरिका भारत का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है। पिछले 4 वर्षों में हमारा कुल ऊर्जा व्यापार करीब 20 बिलियन डॉलर रहा है: पीएम मोदी
-
1:34 PM (IST) Feb 25, 2020
राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके डेलीगेशन का भारत में एक बार फिर हार्दिक स्वागत है। मुझे विशेष ख़ुशी है की इस यात्रा पर वो अपने परिवार के साथ आए हैं। पिछले आठ महीनों में राष्ट्रपति ट्रंप और मेरे बीच ये पांचवी मुलाकात है: पीएम मोदी
-
1:13 PM (IST) Feb 25, 2020
बच्चों के बीच आकर बहुत अच्छा लगा: मिलेनिया ट्रंप
-
1:13 PM (IST) Feb 25, 2020
तिलक लगाकर स्वागत करने के लिए शुक्रिया: मिलेनिया ट्रंप
-
1:12 PM (IST) Feb 25, 2020
स्कूल आकर बहुत अच्छा लगा: मिलेनिया ट्रंप
-
1:12 PM (IST) Feb 25, 2020
हैप्पीनेस शब्द प्रेरणा दायक है : मिलेनिया ट्रंप
-
12:32 PM (IST) Feb 25, 2020
भारत में शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद : डोनाल्ड ट्रंप
-
12:32 PM (IST) Feb 25, 2020
वक्त निकाल कर भारत आने के लिए शुक्रिया: नरेंद्र मोदी
-
11:49 AM (IST) Feb 25, 2020
हैप्पीनेस क्लास के लिए दिल्ली के सरकारी स्कूल पहुंची मिलेनिया ट्रंप
-
11:10 AM (IST) Feb 25, 2020
हैदराबाद हाउस पहुंचे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी ने की आगवनी
-
10:55 AM (IST) Feb 25, 2020
राजघाट पर डोनाल्ड ट्रंप ने विजिटर बुक में लिखा अपना संदेश
-
10:55 AM (IST) Feb 25, 2020
राजघाट पर डोनाल्ड ट्रंप और मलेनिया ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
-
10:19 AM (IST) Feb 25, 2020
गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अब राजघाट की ओर रवाना हुए डोनाल्ड ट्रंप, बापू को देंगे श्रद्धांजलि
-
10:10 AM (IST) Feb 25, 2020
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तीनों सेनाओं की टुकड़ियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
-
10:03 AM (IST) Feb 25, 2020
राष्ट्रपति भवन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, तोपों से दी गई सलामी
-
10:03 AM (IST) Feb 25, 2020
राष्ट्रपति भवन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, तोपों से दी गई सलामी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया ।
-
9:59 AM (IST) Feb 25, 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगवनी के लिए मौजूद
-
9:48 AM (IST) Feb 25, 2020
राष्ट्रपति भवन पहुंची इवांका ट्रंप, थोड़ी देर में आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
-
8:27 AM (IST) Feb 25, 2020
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
-
7:04 AM (IST) Feb 25, 2020
इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का भारत दौरा सम्पन्न हो जाएगा और वे अपने आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ रात 10 बजे नई दिल्ली से अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।
-
7:04 AM (IST) Feb 25, 2020
शाम 7:30 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
-
7:04 AM (IST) Feb 25, 2020
दोपहर में ट्रंप अमेरिकी दूतावास में उद्योग प्रतिनिधियों के साथ गोलमेज सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
-
7:03 AM (IST) Feb 25, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया जाएगा।
-
7:03 AM (IST) Feb 25, 2020
इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप दिल्ली के एक स्कूल का दौरा करेंगी।
-
7:03 AM (IST) Feb 25, 2020
इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैदराबाद हाउस का दौरा करेंगे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में ट्रंप और मोदी के बीच भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा के साथ ही प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे होने वाली है, इसके बाद 12:40 बजे समझौतों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
-
7:03 AM (IST) Feb 25, 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद, ट्रम्प राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समाधि स्थल राज घाट पर श्रद्धांजलि देंगे।
-
7:01 AM (IST) Feb 25, 2020
मंगलवार सुबह ट्रंप और मेलानिया का राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे औपचारिक स्वागत समारोह किया जाएगा।