1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नालंदा: प्रिंसिपल हत्या मामले में S.H.O. सस्पेंड

नालंदा: प्रिंसिपल हत्या मामले में S.H.O. सस्पेंड

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 28, 2015 06:32 pm IST,  Updated : Jun 29, 2015 05:04 pm IST

नालंदा: जगदीशपुर में DPS स्कूल के प्रिंसिपल को आक्रोशित ग्रामीणो नें लोगो ने पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीण प्रिंसिपल पर DPS स्कूल के दो बच्चों को पीटकर कर उनकी हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। दोनों छात्रों की

नालंदा में बीते दिन प्रिंसिपल की पीट-पीट कर हत्या कर दिए जाने के मामले पर कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 FIR दर्ज की गईं हैं और SHO को सस्पेंड कर दिया गया है। आपको बता दें बीते रोज़ नालंदा में गुस्साए लोगों ने वाहनों को फूंक दिया और प्रिंसिपल की बेरहमी से पिटाई कर डाली। लोगों ने प्रिंसिपल की लाठी डंडों से इतनी बेरहमी से पिटाई की कि प्रिंसिपल की मौत हो गई।

इस दौरान सुरक्षाबलों ने जब ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया, तो पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी चुपचाप खड़ी रही। इस दौरान ग्रामीण उत्पात मचाते रहे। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़िया मौके पर पहुची लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें वापस भेज दिया। गुस्साए लोगों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से बच्चों की हत्या हुई है। हॉस्टल के दो अन्य बच्चों के गायब होने की आशंका भी लोग व्यक्त कर रहे हैं। 

देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत