1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्मृति ईरानी ने 'आप की अदालत' में कहा, '26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद डॉ. मनमोहन सिंह पाकिस्तान पर पलटवार की हिम्मत दिखाने में नाकाम रहे'

स्मृति ईरानी ने 'आप की अदालत' में कहा, '26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद डॉ. मनमोहन सिंह पाकिस्तान पर पलटवार की हिम्मत दिखाने में नाकाम रहे'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2019 10:00 pm IST,  Updated : May 05, 2019 10:02 pm IST

केंद्रीय कपड़ा मंत्री और अमेठी से भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर यह दावा करने पर निशाना साधा है कि सेना ने उनके कार्यकाल के दौरान 6 बार पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

 Smriti Irani in Aap Ki Adalat- India TV Hindi
 Smriti Irani in Aap Ki Adalat

नई दिल्‍ली, 5 मई: केंद्रीय कपड़ा मंत्री और अमेठी से भाजपा की उम्‍मीदवार स्‍मृति ईरानी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर यह दावा करने पर निशाना साधा है कि सेना ने उनके कार्यकाल के दौरान 6 बार पाकिस्‍तान में सर्जिकल स्‍ट्राइक की थी। इंडिया टीवी पर आज रात 10 बजे प्रसारित होने वाले शो 'आप की अदालत' में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए स्‍मृति ईरानी ने कहा, "जो शख्‍स 10 साल तक नहीं बोला, वह मोदी का जलवा देखकर बोल रहा है।" उन्‍होंने कहा, "ये शख्‍स सेना के अनुरोध के बावजूद 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले का बदला लेने में विफल रहा। संभवतः उनके पास सर्जिकल स्ट्राइक का आदेश देने की हिम्मत या क्षमता नहीं थी।"

यूपीए शासन के दौरान किए गए छह सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े कांग्रेस के दावे के बारे में पूछे जाने पर, स्‍मृति ईरानी ने कहा, "कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे का मज़ाक बना दिया है। एक बार उन्होंने कहा किउनके शासन के दौरान 6 सर्जिकल स्ट्राइक हुए, फिर 13 और फिर 26, उन्हें पहले यह तय करने दें कि उन्हें किस झूठ पर टिकना है।"

भाजपा नेताओं द्वारा बालाकोट हवाई हमले के मुद्दे का राजनीतिकरण करने के कांग्रेस के आरोप पर, केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया, "क्या जब हमारे सशस्त्र बल हमारे दुश्मन के इलाके में घुसते हैं और आतंकवादियोंका सफाया करते हैं, तब हर भारतीय को गर्व नहीं होना चाहिए? किस 'माई के लाल' में हिम्‍मत है जो भारतीयों को सेना की कार्रवाई पर खुशी और गर्व व्‍यक्‍त करने से रोक सके।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, "सशस्त्र बलों को पहली बार एक राजनीतिक नेता मिला है, जो न केवल उन्हें दुश्मन के इलाके में घुसने का आदेश देता है, बल्कि उनके साथ कंधे से कंधामिलाकर खड़ा होता है। यही अंतर है।"

अमेठी में अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए, स्मृति ईरानी ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेठी में एक भी सिनेमा थियेटर नहीं है। युवराज (राहुल) के शासन के दौरान एक भी फिल्म थियेटरनहीं बना। अगर मैं अमेठी में अपने मतदाताओं को फिल्म 'उरी' दिखाती हूं, तो इसमें क्या नुकसान है? उस समय कोई चुनाव प्रचार नहीं चल रहा था। अमेठी में लोगों के पास फिल्म देखने के लिए लखनऊ जाने केलिए पैसे नहीं हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत