1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Madhya Pradesh: डॉ सुधीर डेहरिया का तबादला, कुछ दिन पहले CM शिवराज चौहान ने की थी तारीफ

Madhya Pradesh: डॉ सुधीर डेहरिया का तबादला, कुछ दिन पहले CM शिवराज चौहान ने की थी तारीफ

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Apr 08, 2020 11:57 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 11:57 pm IST

अपनी एक फोटो के जरिए सोशल मीडिया में हीरो बन गए भोपाल के चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर (CMHO) डॉ सुधीर डेहरिया का तबादला कर दिया गया है।

Madhya Pradesh: डॉ सुधीर डेहरिया का तबादला, कुछ दिन पहले CM शिवराज चौहान ने की थी तारीफ- India TV Hindi
Madhya Pradesh: डॉ सुधीर डेहरिया का तबादला, कुछ दिन पहले CM शिवराज चौहान ने की थी तारीफ

भोपाल: अपनी एक फोटो के जरिए सोशल मीडिया में हीरो बन गए भोपाल के चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर (CMHO) डॉ सुधीर डेहरिया का तबादला कर दिया गया है। भोपाल से उनका ट्रांसफर सीहोर किया गया है। इसके पहले 26 मार्च को भी डॉ सुधीर डेहरिया का ट्रांसफर ऑर्डर जारी हुआ था, लेकिन उसी दिन देर रात तक आदेश को स्थगित कर दिया गया था। 

दरअसल, अपनी एक तस्वीर के जरिए डॉ सुधीर डहेरिया चर्चा में आ गए थे, जिसमें वह अपने परिवारजनों को संक्रमण से दूर रखने के लिए घर के बाहर ही चाय पीते हुए दिखाई दिए थे। यह तस्वीर वायरल होने के बाद खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ सुधीर डहेरिया के बारे में ट्वीट करते हुए सभी कोरोना वॉरियर्स को नमन किया था।

उन्हें ट्वीट में लिखा था- "मिलिए डॉ सुधीर डेहरिया से, जो भोपाल जिले के CMHO हैं। सोमवार को वह पांच दिन बाद घर पहुंचे, घर के बाहर बैठकर चाय पी, घर वालों का हाल चाल लिया और बाहर से ही अस्पताल वापस हो गए। डॉ डेहरिया और इन जैसे हज़ारों-लाखों कोरोना वॉरियर्स को मेरा शत-शत नमन। हमें आप पर गर्व है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत