1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. DRDO की एक और बड़ी कामयाबी, हवा में मारने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

DRDO की एक और बड़ी कामयाबी, हवा में मारने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2019 05:55 pm IST,  Updated : Aug 04, 2019 07:05 pm IST

भारत ने ओडिशा के परीक्षण केंद्र से एक परिष्कृत मिसाइल का रविवार को परीक्षण किया। ‘सतह से हवा में मार करने में सक्षम त्वरित प्रक्रिया मिसाइल’ (क्यूआरएसएएम) को प्रत्येक मौसम तथा प्रत्येक इलाके में इस्तेमाल हो सकने के लिहाज से तैयार किया गया है।

DRDO successfully flight tested Quick Reaction Surface to...- India TV Hindi
DRDO successfully flight tested Quick Reaction Surface to Air Missile (QRSAM) air defence system at Balasore flight test range

बालासोर: भारत ने ओडिशा के परीक्षण केंद्र से एक परिष्कृत मिसाइल का रविवार को परीक्षण किया। ‘सतह से हवा में मार करने में सक्षम त्वरित प्रक्रिया मिसाइल’ (क्यूआरएसएएम) को प्रत्येक मौसम तथा प्रत्येक इलाके में इस्तेमाल हो सकने के लिहाज से तैयार किया गया है। इस अत्याधुनिक मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने भारतीय सेना के लिए विकसित किया है।

डीआरडीओ के सूत्रों ने कहा कि वायु रक्षा तंत्र, क्यूआरएसएएम का चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर परीक्षण किया गया। सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक मौसम एवं प्रत्येक क्षेत्र में मार कर सकने में सक्षम इस मिसाइल को एक ट्रक के ऊपर लगाया जा सकता है और यह एक कनस्तर में समा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत