1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. परमाणु सक्षम मिसाइल पृथ्वी-दो का सफल परीक्षण

परमाणु सक्षम मिसाइल पृथ्वी-दो का सफल परीक्षण

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 27, 2019 11:19 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 11:25 pm IST

मिसाइल का परीक्षण रात लगभग साढ़े आठ बजे चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज के लांच कॉम्प्लेक्स- तीन से किया गया। सतह से सतह तक मार करने वाली इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर तक है।

MISSILE- India TV Hindi
परमाणु सक्षम मिसाइल पृथ्वी-दो का सफल परीक्षण (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : SOCIAL MEDIA

बालासोर। भारत ने सेना द्वारा उपयोग में लाये जाने के संदर्भ में प्रयोग के तौर पर परमाणु सक्षम पृथ्वी - दो मिसाइल का ओड़िशा तट के परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया। सूत्रों ने बताया कि इस मिसाइल का परीक्षण रात लगभग साढ़े आठ बजे चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज के लांच कॉम्प्लेक्स- तीन से किया गया। सतह से सतह तक मार करने वाली इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर तक है।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘यह एक नियमित परीक्षण था।’’ पृथ्वी-दो का 21 फरवरी, 2018 की रात को भी चांदीपुर में आईटीआर से सफल परीक्षण किया गया था। सूत्रों ने बताया कि यह मिसाइल 500/100 किलोग्राम आयुध ले जाने में सक्षम है और तरल प्रणोदन दो इंजनों द्वारा संचालित है।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत