1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘एस-400 पर अमेरिकी छूट की शर्तों को भारत पूरा करता है, रूस के साथ संबंधों को खत्म नहीं कर सकते’

‘एस-400 पर अमेरिकी छूट की शर्तों को भारत पूरा करता है, रूस के साथ संबंधों को खत्म नहीं कर सकते’

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2019 08:35 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 08:35 pm IST

रूस से एस- 400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए अमेरिकी प्रतिबंध से छूट की शर्तों को भारत ने पूरा करता है और इस मुद्दे पर ट्रम्प प्रशासन ने ‘‘काफी लचीलापन’’ दिखाया है। यह जानकारी मंगलवार को राजनयिक सूत्रों ने दी।

India entitled to US waiver for Russia’s S-400 missile system deal- India TV Hindi
India entitled to US waiver for Russia’s S-400 missile system deal

नयी दिल्ली: रूस से एस- 400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए अमेरिकी प्रतिबंध से छूट की शर्तों को भारत ने पूरा करता है और इस मुद्दे पर ट्रम्प प्रशासन ने ‘‘काफी लचीलापन’’ दिखाया है। यह जानकारी मंगलवार को राजनयिक सूत्रों ने दी। उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली, मॉस्को के साथ अपने पुराने रक्षा संबंधों को ‘‘खत्म’’ नहीं कर सकता है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके अमेरिकी समकक्ष माइक पोम्पिओ के बीच वार्ता से एक दिन पहले छूट पर जोर दिये जाने की यह बात सामने आई है। दोनों नेताओं के बीच वार्ता के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।

Related Stories

राजनयिक सूत्रों ने बताया कि इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ निजी एवं सार्वजनिक स्तर पर चर्चा हुई है और वॉशिंगटन के लिए यह ‘‘थोड़ी चिंता’’ की बात है। एक सूत्र ने बताया, ‘‘रूस के साथ हमारे पुराने रक्षा संबंध हैं जिन्हें हम खत्म नहीं कर सकते हैं।’’ भारत ने पिछले वर्ष अक्टूबर में 40 हजार करोड़ रुपये की लागत से मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए रूस से समझौता किया था। भारत ने अमेरिकी चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए इस समझौते को आगे बढ़ाया। सूत्रों ने बताया कि अमेरिका उन परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है जिनके कारण वह एस-400 जैसी प्रणाली खरीदने के लिए ‘‘बाध्य’’ है।

उन्होंने कहा कि भारतीय पक्ष ने अमेरिकी पक्ष को उन कारणों की अच्छी तरह व्याख्या कर दी है और वे भारत की जरूरतों को समझते हैं। भारतीय पक्ष का मानना है कि वह उन जरूरतों को पूरा करता है जो जिसके तहत उसे अमेरिका विरोधियों पर प्रतिबंध कानून (सीएएटीएसए) से छूट मिलता है। सूत्र ने बताया, ‘‘हम छूट के लिये सीएएटीएसएस शर्तों को पूरा करते हैं। हम बातचीत जारी रखेंगे।’’ सूत्रों ने कहा, ‘‘कानून में यह काफी स्पष्ट है कि किन परिस्थितियों में अमेरिकी प्रशासन से छूट मिल सकती है। इसलिए अगर आप कानूनी दृष्टि से देखते हैं तो हमारी समझ और आकलन है कि भारत उन जरूरतों को पूरा करता है।’’ सूत्र ने कहा, ‘‘इसलिए (ट्रम्प) प्रशासन इतना लचीला है कि हम जो छूट चाहते हैं वह दे सकता है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत