1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लघुशंका के लिए चालक ने बीच रास्ते में रोकी ट्रेन, समर्थन में आए लोग

लघुशंका के लिए चालक ने बीच रास्ते में रोकी ट्रेन, समर्थन में आए लोग

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2019 08:31 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 08:31 pm IST

एक लोकल ट्रेन चालक के लघुशंका करने के लिए ट्रेन को बीच रास्ते में रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद लोगों ने ट्रेन चालकों और गार्डों के कक्षों में शौचालय की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

train- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

मुंबई। एक लोकल ट्रेन चालक के लघुशंका करने के लिए ट्रेन को बीच रास्ते में रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद लोगों ने ट्रेन चालकों और गार्डों के कक्षों में शौचालय की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

सूत्रों ने बताया कि यह घटना उल्हासनगर और विट्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच बुधवार की है जब ट्रेन मुंबई जा रही थी। इस घटना का वीडियो बनाने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने देखा कि ट्रेन बीच रास्ते में रुकी और चालक ट्रेन के सामने पटरी पर लघुशंका करने के लिए उतरा।

एक ट्विटर यूजर प्रसाद पी वी ने ट्वीट किया, ‘‘यह उसकी गलती नहीं है! यह गलती भारतीय रेलवे की है कि लोकोमोटिव/इंजन पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है। समझ नहीं आता कि एक सरकारी संगठन ऐसी महत्वपूर्ण जगह पर ‘स्वच्छ भारत’ को लागू क्यों नहीं कर सकता और इंसानियत से काम क्यों नहीं लेता।’’

एक अन्य ट्विटर यूजर अमित राजेंद्र ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय रेलवे को ट्रेन चालक और गार्ड के कक्षों में शौचालय की व्यवस्था करनी चाहिए। ब्लैडर फुल होने पर लघुशंका जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। यह बिल्कुल प्राकृतिक है। ट्रेन चालक को हजारों लोगों को ले जा रही लोकल ट्रेन पूरी एकाग्रता के साथ चलानी होती है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत