1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पूर्व विधायक के बेटों के उत्पीड़न से तंग आकर व्यक्ति ने खुदकुशी की

पूर्व विधायक के बेटों के उत्पीड़न से तंग आकर व्यक्ति ने खुदकुशी की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2019 04:25 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 04:25 pm IST

उत्तर प्रदेश के एक पूर्व विधायक के बेटों के उत्पीड़न से तंग आ कर 32 साल के एक व्यक्ति ने कथित रूप से ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। 

suicide- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के एक पूर्व विधायक के बेटों के उत्पीड़न से तंग आ कर 32 साल के एक व्यक्ति ने कथित रूप से ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुजफ्फरनगर के पूर्व विधायक विष्णु स्वरूप के बेटों संजय स्वरूप बंसल और आशुतोष बंसल (पेशे से सुनहार) ने राजेश सिंह का उत्पीड़न किया था जिससे आजिज़ आकर बुधवार की शाम को सिंह ने अपनी जान दे दी।

उन्होंने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर दोनों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्राथमिकी के मुताबिक, सिंह ने किराये पर दुकान लेने के लिए आरोपियों को सात लाख रुपये का अग्रिम भुगतान किया था, लेकिन सिंह को दुकान का कब्जा नहीं दिया गया। पुलिस को संदेह है कि सिंह इस मामले को लेकर तनाव में था जिस की वजह से उसने अपनी जान देने का कदम उठाया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत