1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली विवि में 28 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

दिल्ली विवि में 28 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2015 09:47 pm IST,  Updated : May 16, 2015 09:48 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 28 मई से शुरू होगी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय 28 मई से पहले

दिल्ली विवि में 28 मई से...- India TV Hindi
दिल्ली विवि में 28 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 28 मई से शुरू होगी।

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय 28 मई से पहले ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करेगा, जिसके बाद पांच जून से ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

डीयू के प्रवक्ता ने कहा, "ऑनलाइन तथा ऑफलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जून होगी।"

ऑफलाइन पंजीकरण के लिए आठ केंद्र-आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दयाल सिंह कॉलेज, गार्गी कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, पीजीडीएवी कॉलेज, राजधानी कॉलेज, श्याम लाल कॉलेज व श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज निर्धारित किए गए हैं।

वहीं, पहला कट ऑफ 25 जून को जारी होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत