1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली का लड़की ज्वाइन करना चाहती थी ISIS, पिता ने मांगी NIA से मदद

दिल्ली का लड़की ज्वाइन करना चाहती थी ISIS, पिता ने मांगी NIA से मदद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 21, 2015 01:11 pm IST,  Updated : Sep 21, 2015 01:37 pm IST

नई दिल्ली: DU के बड़े कॉलेज में पढ़ने वाली हिंदू लड़की के आतंकी संगठन ISIS ज्वाइन करने की कोशिश का मामला सामने आया है। ISIS ज्वाइन करने की खबर पता चलने पर उसके पिता ने

बेटी ज्वाइन करने वाली...- India TV Hindi
बेटी ज्वाइन करने वाली थी ISIS, पिता ने मांगी NIA से मदद

नई दिल्ली: DU के बड़े कॉलेज में पढ़ने वाली हिंदू लड़की के आतंकी संगठन ISIS ज्वाइन करने की कोशिश का मामला सामने आया है। ISIS ज्वाइन करने की खबर पता चलने पर उसके पिता ने NIA से मदद मांगी है। साथ ही IB के अफसर अब तक कई बार लड़की को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह लड़की PG कोर्स करने 3 साल के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी पर जब वह वापस लौटी तो कथित तौर पर बदल चुकी थी। इसके बाद, पिता ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को अपनी बेटी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

कुछ महीने पहले पिता को अपनी बेटी के कम्प्यूटर की जांच के बाद पता चला कि उनकी बेटी कथित ISIS रिक्रूटर्स के संपर्क में है और वह संगठन ज्वाइन करने सीरिया जाना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, लड़की की योजना थी कि पहले वह धर्म परिवर्तन करवाएगी और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया से होकर सीरिया जाएगी।

लड़की के पिता इंडियन आर्मी से रिटायर हुए लेफ्टिनेट कर्नल हैं।

और पढ़ें: "अगले पांच सालों में पूरी दुनिया पर राज करेगा ISIS"

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले:

UAE ने 4 संदिग्‍ध भारतीयों वापस भारत वापस भेजा था

UAE ने 4 संदिग्‍ध भारतीयों को ISIS से जुड़े होने के शक में भारत वापस भेज दिया था। संदिग्‍ध आतंकियों में से 2 को तिरुअनंतपुरम और 2 को कोझिकोड एयरपोर्ट से पकड़ा गया था।

ISIS के लिए भर्ती करने वाली हैदराबाद की महिला गिरफ्तार

इससे पहले भी UAE ने आतंकी समूह ISIS के लिए कथित तौर पर भर्ती कराने में शामिल एक भारतीय महिला को वापस भेज दिया था जिसके बाद उसे भारत में गिरफ्तार कर लिया गया था। 37 साल की अफ्शा जबीन उर्फ ‘निकी जोसफ’ हैदराबाद की रहने वाली है लेकिन वह सोशल मीडिया की मदद से युवाओं को ISIS में शामिल होने के लिए लुभाने के लिए खुद को ब्रिटिश नागरिक बताती थी।

ISIS में दिलचस्पी ले रहे हैं मुंबई और श्रीनगर

श्रीनगर और मुंबई के लोग इंटरनेट सर्फिंग के जरिए ISIS जैसे संगठन के बारे में तमाम जानकारियां जुटा रहे है।

ISIS का किया समर्थन, पत्रकार जुबेर अहमद गिरफ्तार

जुबेर ने सोशल मीडिया पर ISIS का समर्थन किया था। मैं इस्लामिक स्टेट में बतौर सरकारी पत्रकार या सरकारी प्रवक्ता काम करने की इच्छा रखता हूं। अगर मुझे इस्लामिक स्टेट के लिए चुन लिया जाता है, तो मैं भारत की नागरिकता छोड़ने के लिए भी तैयार हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत