1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

 Written By: IANS
 Published : Jun 13, 2015 04:31 pm IST,  Updated : Jun 14, 2015 02:11 pm IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शनिवार दोपहर बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। शहर में बारिश से पहले धूल भरी आंधियां भी चलीं। दिल्ली में शनिवार सुबह

PHOTO: दिल्ली में बारिश के...- India TV Hindi
PHOTO: दिल्ली में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शनिवार दोपहर बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। शहर में बारिश से पहले धूल भरी आंधियां भी चलीं। दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए हुए थे और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दोपहर 2.30 बजे धूल भरी आंधियां चलीं और बारिश भी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने पहले दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया था, लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 53 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत