नई दिल्ली- आज दोपहर पाकिस्तान सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। तजाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर भूंकप का केंद्र बताया जा रहा है। पाकिस्तान के सभी इलाको में 40 सेकेंड तक 6.7 तीव्रता के झटके लगे।
पंजाब और श्रीनगर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज दोपहर 3.33-3.38 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप से फिलहाल किसी भारी नुक्सान की सूचना नहीं है हालाकि देश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटकों को लोगों ने महसूस किया।
कहा था केंद्र-
तजिकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर भूंकप का केंद्र बताया जा रहा है। जमीन से 210 किलोमीटर नीचे था केंद्र।
Live coverage के लिए कलिक करे यहां
इससे पहले नेपाल में आया था भूकंप-
इससे पहले नेपाल में तेज भूकंप से तबाही आई थी जिससे करीब 9000 लोगों ने अपनी जान गवाई थी और करीब 26000 बेघर हुए थे।