1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेघालय में शाम 6.57 बजे आया 3.3 तीव्रता का भूकंप

मेघालय में शाम 6.57 बजे आया 3.3 तीव्रता का भूकंप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 26, 2020 07:23 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 07:41 pm IST

मेघालय में शुक्रवार (26 जून) शाम 6.57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही।

Earthquake hits Meghalaya- India TV Hindi
Earthquake hits Meghalaya Image Source : FILE

नई दिल्ली। मेघालय में शुक्रवार (26 जून) शाम 6.57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही। तुरा, मेघालय के पश्चिम में 79 किलोमीटर दूर आज शुक्रवार (26 जून) को 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। बता दें कि इससे पहले आज दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर हरियाणा के रोहतक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से परेशान है वहीं दूसरी ओर भारत में भी अलग-अलग राज्यों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं, जो चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों में पूर्वोत्तर से लेकर गुजरात तक हर जगह भूकंप के झटके आ चुके हैं।

लगातार आ रहे भूकंप के पीछे विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वक्त में यह एनसीआर के लिए बड़े खतरे का संकेत है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में धरती के अंदर प्लेटों के एक्टिव होने से ऊर्जा निकल रही है, जिससे रह-रहकर झटके महसूस हो रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत