नई दिल्ली: अफगानिस्तान में बीते सोमवार को आए 7.5 तीव्रता के भूकंप में अब तक 300 लोगों के मौत की खबरें आ चुकी हैं। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि इस भूकंप में 1300 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। अकेले अफगानिस्तान में 63 लोगों के मरने की खबरें आईं हैं। हालांकि मौतों का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। बीते दस सालों के सबसे शक्तिशाली भूकंप का असर भारत के 11 राज्यों में दिखा, लेकिन सबसे ज्यादा झटके पंजाब और पीओके के पास महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में बताया गया है। दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भारी तबाही मचाई। जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के एक स्कूल में भूकंप के बाद आई भगदड़ के कारण 12 बच्चों के मौत की खबर भी आई थी।
अफगानिस्तान में एक न्यूज एंकर भूकंप के कारण न्यूज पढ़ते पढ़ते सहम गया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे हालात में पाकिस्तान और अफगानिस्तान को मदद का भरोसा दिलाया है। श्रीनगर में भूकंप के सबसे तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके रुक-रुककर कई बार आए। भूकंप के झटके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी में मेट्रो ट्रेन की सेवा को रोकना पड़ा था। जम्मू एवं कश्मीर, पाकिस्तान, अफगानिस्तान में भी भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग घरों, दफ्तरों से बाहर निकल आए।
- दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए. काफी देर तक ये झटके लगातार महसूस होते रहे
- राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में महसूस किए गए भूकंप के तेज़ झटके
- भूकंप की वजह से भारत के अनेक शहरों में फोनलाइन सेवा में रुकावट आई, 11 राज्यों में असर
- भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था
- पाकिस्तान के अनेक शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए
अगली स्लाइड में देखिए भूंकप के तेज झटकों से सहम गए लोग