नई दिल्ली। दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, गुरुग्राम हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम में 63 किमी की दूरी पर 4.5 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लगातार आ रहे भूकंप ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
राजस्थान के जयपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अलवर शाहपूरा बहरोड़ तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, भिवानी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई अलग-अलग राज्यों में पिछले कुछ दिनों से कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
बता दें कि, आज मिजोरम में चम्फाई के नजदीक भी दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 नापी गई थी। इसके बारे में नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का झटका दोपहर को 14:35 बजे आया था। इससे पहले गुरुवार को लद्दाख के करगिल में भूकंप के झटके महूसस किए गए, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी। 28 जून की दोपहर को मेघालय में तुरा के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं 26 जून यानी शुक्रवार को भी मेघालय के तुरा इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।