1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.9 आंकी गई

जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.9 आंकी गई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2020 09:42 am IST,  Updated : Jun 09, 2020 09:46 am IST

जम्मू कश्मीर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई।

Earthquake- India TV Hindi
Earthquake Image Source : PTI

जम्मू कश्मीर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 8.16 बजे महसूस हुए। जम्मू कश्मीर सरकार के डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के अनुसार भू​कंप का केंद्र श्रीनगर से 14 किमी. उत्तर में गांदरबल के नजदीक था। 

बता दें कि सोमवार को दिल्ली में कम तीव्रता का भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि दिल्ली में रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 मापी गई है। बता दें कि इससे पहले पिछले डेढ़ महीने में दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 11 बार भूकंप के झटके आ चुके थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में धरती के अंदर प्लेटों के एक्टिव होने से ऊर्जा निकल रही है, जिससे रह-रहकर झटके महसूस हो रहे हैं। 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र(एनसीएस) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 12, 13 और 16 अप्रैल को भूकंप के झटके लग चुके हैं। इसी तरह मई में भी भूकंप के झटकों के लगने का सिलसिला जारी रहा। 6, 10, 15 मई और 28 मई को दिल्ली-फरीदाबाद एनसीआर में झटके लगे। इसके बाद 29 मई को दो बार झटके लगे, जिसका केंद्र रोहतक रहा। वहीं, अब फिर 8 जून को दिल्ली में कम तीव्रता का भूकंप आया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।