1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा के रोहतक में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.4

हरियाणा के रोहतक में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.4

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2020 09:56 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 10:39 pm IST

हरियाणा के रोहतक में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके रात 9 बजकर 11 मिनट पर महसूस किए गए।

Earthquake- India TV Hindi
Earthquake Image Source : INDIA TV

रोहतक, हरियाणा के रोहतक में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके रात 9 बजकर 11 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई है।

इससे पहले लद्दाख में शुक्रवार रात 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान (एनसीएस) केंद्र ने बताया कि भूकंप रात सवा आठ बजे आया जिसका केन्द्र 25 किलोमीटर की गहराई में था।

लद्दाख में भूकंप की वजह से किसी भी तरह की क्षति की सूचना है। मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र लद्दाख था और भूकंप के झटके कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों और जम्मू के किश्तवार और डोडा तक महसूस किए गए। हिमालयी क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।