1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में भूकंप का हल्का झटका, पढ़ें भूकंप आने पर क्‍या करें, क्या न करें

दिल्ली में भूकंप का हल्का झटका, पढ़ें भूकंप आने पर क्‍या करें, क्या न करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 10, 2015 08:34 am IST,  Updated : Oct 10, 2015 03:44 pm IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बीती देर रात भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विग्यान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र दिल्ली-एनसीआर में पांच

दिल्ली में भूकंप का...- India TV Hindi
दिल्ली में भूकंप का हल्का झटका

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बीती देर रात भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विग्यान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र दिल्ली-एनसीआर में पांच किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप देर रात एक बजकर 40 मिनट पर आया । यह दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में महसूस किया गया । हालांकि इस दौरान जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भूकंप आने पर क्‍या करें, क्या न करें

भूकंप जैसी आपदा के समय थोड़ी सतर्कता और हिम्मत से जान-माल का नुकसान कम किया जा सकता है।

पढि़ए भूकंप आने पर आपको क्या करना चाहिए, ताकि आप और अपने परिजन, पड़ौसी व दोस्त सुरक्षित बच सकें।

  • भूकंप आने पर फौरन घर, स्कूल या दफ़्तर से निकलकर खुले मैदान में जाएं। बड़ी बिल्डिंग्स, पेड़ों, बिजली के खंबों आदि से दूर रहें।
  • बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
  • कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं। इससे भूकंप का ज्यादा असर होगा।
  • भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे, ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं ताकि इनके गिरने और शीशे टूटने से चोट न लगे।
  • अगर आप बाहर नहीं निकल पाते तो टेबल, बेड, डेस्क जैसे मजबूत फर्नीचर के नीचे घुस जाएं और उसके लेग्स कसकर पकड़ लें ताकि झटकों से वह खिसके नहीं।
  • कोई मजबूत चीज न हो, तो किसी मजबूत दीवार से सटकर शरीर के नाजुक हिस्से जैसे सिर, हाथ आदि को मोटी किताब या किसी मजबूत चीज़ से ढककर घुटने के बल टेक लगाकर बैठ जाएं।
  • खुलते-बंद होते दरवाजे के पास खड़े न हों, वरना चेाट लग सकती है।
  • गाड़ी में हैं तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंबों, फ्लाईओवर, पुल आदि से दूर सड़क के किनारे या खुले में गाड़ी रोक लें और भूकंप रुकने तक इंतजार करें।

जानिए रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता जब इतनी हो, तो उसका क्या होता है असर:

  • 0 से 1.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है।
  • 2 से 2.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर हल्का कंपन होता है।
  • 3 से 3.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर जाए, ऐसा असर होता है।
  • 4 से 4.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर खिड़कियां टूट सकती हैं। दीवारों पर टंगी फ्रेम गिर सकती हैं।
  • 5 से 5.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर फर्नीचर हिल सकता है।
  • 6 से 6.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर इमारतों की नींव दरक सकती है। ऊपरी मंजिलों को नुकसान हो सकता है।
  • 7 से 7.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर इमारतें गिर जाती हैं। जमीन के अंदर पाइप फट जाते हैं।
  • 8 से 8.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर इमारतों सहित बड़े पुल भी गिर जाते हैं।
  • 9 और उससे ज्यादा रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर पूरी तबाही। कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे धरती लहराते हुए दिखेगी। समंदर नजदीक हो तो सुनामी। भूकंप में रिक्टर पैमाने का हर स्केल पिछले स्केल के मुकाबले 10 गुना ज्यादा ताकतवर होता है।

हेल्पलाइन

1077 दिल्ली में किसी भी कुदरती आपदा या हादसे जैसे रोड एक्सिडेंट, बिल्डिंग गिरने, आग लगने, भूकंप आदि के लिए इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यह सुविधा फ्री है और 24 घंटे मिलती है।

1070

पूरे देश में कहीं भी प्राकृतिक आपदा होने पर मदद के लिए इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन पर फोन करके आप अपने प्रदेश के हेल्पलाइन का अलग नंबर भी ले सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत