1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्‍तराखंड में सुबह 4 बजे लगे भूकंप के झटके, रिक्‍टर पैमाने पर तीव्रता 3.2 मापी गई

उत्‍तराखंड में सुबह 4 बजे लगे भूकंप के झटके, रिक्‍टर पैमाने पर तीव्रता 3.2 मापी गई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2018 07:00 am IST,  Updated : Oct 16, 2018 07:00 am IST

राज्‍य के उत्‍तरकाशी जिले में रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। 

Earthquake- India TV Hindi
Earthquake

पर्वतीय राज्‍य उत्‍तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किए गए। राज्‍य के उत्‍तरकाशी जिले में रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राज्‍य के उत्‍तर काशी जिले में आज सुबह 4.06 बजे भूकंप आया।

फिलहाल सरकार की ओर से भूकंप में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति होने की खबर नहीं है। इस संबंध में विस्‍तृत जानकारी का इंतजार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत