1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेपाल में भूकंप के झटके

नेपाल में भूकंप के झटके

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 12:51 pm IST,  Updated : May 15, 2015 02:05 pm IST

काठमांडू:  नेपाल में शुक्रवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 थी। पिछले महीने ही इस हिमालयी देश में आए भूकंप में 8,000 से अधिक लोगों

नेपाल में भूकंप के...- India TV Hindi
नेपाल में भूकंप के झटके

काठमांडू:  नेपाल में शुक्रवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 थी। पिछले महीने ही इस हिमालयी देश में आए भूकंप में 8,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और भारी तबाही मची थी।

'द हिमालयन टाइम्स' के अनुसार, नेशनल सिस्मोलोजिकल सेंटर के प्रमुख लोक बिजय अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र धाडिंग जिले में था। 

इधर, नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद मंगलवार को एक बार फिर धोलक्खा जिले में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 थी। इसमें 117 लोगों की मौत हो गई थी और 2,760 लोग घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत