1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तिहाड़ जेल से 200 करोड़ की उगाही करने वाले सुकेश चंद्रशेखर के बंगले पर ED की रेड, 15 लग्जरी गाड़ियां सीज

तिहाड़ जेल से 200 करोड़ की उगाही करने वाले सुकेश चंद्रशेखर के बंगले पर ED की रेड, 15 लग्जरी गाड़ियां सीज

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Aug 23, 2021 03:02 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 03:02 pm IST

अब तक की सबसे बड़ी 200 करोड़ की रंगदारी तिहाड़ जेल के अंदर से वसूलने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और फिल्म एक्टर्स लीना पॉल के चेन्नई स्थित करोड़ों के बंगले पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड की।

तिहाड़ जेल से 200 करोड़...- India TV Hindi
तिहाड़ जेल से 200 करोड़ की उगाही करने वाले सुकेश चंद्रशेखर के बंगले पर ED की रेड, 15 लग्जरी गाड़ियां सीज Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: अब तक की सबसे बड़ी 200 करोड़ की रंगदारी तिहाड़ जेल के अंदर से वसूलने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और फिल्म एक्टर्स लीना पॉल के चेन्नई स्थित करोड़ों के बंगले पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड की। सुकेश का करोड़ों रुपये का बंगला ईस्ट कोस्ट रोड पर स्थित है जहां कार्रवाई के दौरान ईडी ने बड़ी संख्या में कैश और करीब 15 लक्जरी गाड़ियां सीज की है।

बता दें कि हाल ही में सुकेश ने तिहाड़ जेल के अंदर से एक बड़े बिजनेसमैन की पत्नी से कोर्ट केस को निपटाने के लिए करीब 200 करोड़ की रकम वसूल की थी जिसमें RBL बैंक के अधिकारियों समेत सुकेश व तिहाड़ प्रशासन के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सुकेश की करीबी एक्ट्रेस लीना पॉल से लगातार ED पूछताछ भी कर रही है।

सुकेश को स्पेशल सेल ने रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया था जो फिलहाल EOW की कस्टडी में है। वह AIDMK को 2 पत्ती चुनाव चिन्ह दिलवाने के मामले में आरोपी है और लंबे समय से जेल में बंद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत