1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या की बढ़ी मुश्किलें, ED ने पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या की बढ़ी मुश्किलें, ED ने पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Sep 10, 2019 05:06 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 05:10 pm IST

कर्नाटक से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक डीके शिवकुमार की बेटी भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के राडार पर आ गई हैं।

DK Shivakumar- India TV Hindi
DK Shivakumar (File Photo) Image Source : PTI

नई दिल्ली: कर्नाटक से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक डीके शिवकुमार की बेटी भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के राडार पर आ गई हैं। ED ने डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। ऐश्वर्या को 12 सितंबर को ED मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या की भी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, डीके शिवकुमार के यहां हुई छापेमारी के दौरान मिली कई संपत्तियों की जानकारी समेत कई अन्य मामलों में ED ऐश्वर्या से पूछताछ करना चाहती है।

बता दें कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 13 सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेज रखा है। हालांकि, कोर्ट ने हिरासत के दौरान शिवकुमार को परिजनों और वकीलों से मिलने की छूट दी है। वकील और परिजन रोजाना आधे घंटे के लिए उनसे मिल सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत