1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपीए शासनकाल में हुए विमानन घोटाले के सिलसिले में ईडी ने पूर्व मंत्री प्रफुल्ल पटेल को समन किया

यूपीए शासनकाल में हुए विमानन घोटाले के सिलसिले में ईडी ने पूर्व मंत्री प्रफुल्ल पटेल को समन किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 01, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Jun 01, 2019 04:44 pm IST

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि राज्यसभा सदस्य पटेल से छह जून को जांच अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में हुए करोड़ों रुपये के कथित विमानन घोटाले के सिलसिले में किसी बड़े नेता के खिलाफ यह पहली कार्रवाई है।

praful patel- India TV Hindi
praful patel Image Source : PTI

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने यूपीए शासनकाल में सरकारी विमानन कंपनी एयर-इंडिया में हुए करोड़ों रुपये के कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में राकांपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नागर विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल को अगले सप्ताह एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने का समन भेजा है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि राज्यसभा सदस्य पटेल से छह जून को जांच अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में हुए करोड़ों रुपये के कथित विमानन घोटाले के सिलसिले में किसी बड़े नेता के खिलाफ यह पहली कार्रवाई है।

अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि विमानन लॉबिस्ट दीपक तलवार की गिरफ्तारी के बाद हुए कुछ खुलासों और एजेंसी द्वारा जुटाए गए सबूतों के मद्देनजर पटेल से सवाल-जवाब किया जाना है। एजेंसी ने हाल ही में दीपक तलवार को नामजद करते हुए आरोपपत्र दाखिल किया है। उसमें कहा गया है कि तलवार लगातार पटेल के संपर्क में था।

ईडी के साथ सहयोग करुंगा : प्रफुल्ल पटेल

ईडी की तरफ से समन किए जाने क बाद राकांपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को कहा कि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के साथ सहयोग करके खुशी होगी ताकि एजेंसी विमानन इंडस्ट्री की ‘‘जटिलताओं’’ को समझ सके। ईडी ने पटेल को सम्मन जारी कर छह जून को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत