1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेट एयरवेज को एक और झटका, उप सीईओ एवं सीएफओ अमित अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

जेट एयरवेज को एक और झटका, उप सीईओ एवं सीएफओ अमित अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2019 11:38 am IST,  Updated : May 14, 2019 11:38 am IST

वित्तीय संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अमित अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है।

jet airways- India TV Hindi
jet airways

मुंबई, वित्तीय संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज को एक और झटका लगा है। कंपनी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अमित अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। विमानन कंपनी ने मंगलवार को बताया कि अग्रवाल का इस्तीफा 13 मई से प्रभावी है । 

जेट एयरवेज ने एक नियामक दाखिल में कहा, ‘‘हम सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सीएफओ अमित अग्रवाल ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जो 13 मई से प्रभावी है।’’

विमानन कंपनी ने मध्य अप्रैल में नकदी की समस्या के कारण अस्थायी तौर पर परिचालन बंद कर दिया था। पिछले एक महीने में कंपनी के अधिकतर बोर्ड सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा