1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेट एयरवेज के कर्मचारी ने भारी तनाव में की आत्महत्या, चार मंजिला इमारत से लगाई छलांग

जेट एयरवेज के कर्मचारी ने भारी तनाव में की आत्महत्या, चार मंजिला इमारत से लगाई छलांग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2019 09:39 pm IST,  Updated : Apr 27, 2019 09:41 pm IST

जेट एयरवेज के एक वरिष्ठ तकनीशियन ने महाराष्ट्र के पालघर में अवसाद की वजह से कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी कैंसर से पीड़ित था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Jet Airways- India TV Hindi
Jet Airways

मुंबई: जेट एयरवेज के एक वरिष्ठ तकनीशियन ने महाराष्ट्र के पालघर में अवसाद की वजह से कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी कैंसर से पीड़ित था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 45 वर्षीय शैलेष सिंह शुक्रवार की शाम में नालासोपारा ईस्ट में स्थित अपनी चार मंजिला इमारत से छलांग लगा दी। जेट एयरवेज स्टाफ एंड एम्पलॉइज एसोसिएशन ने बताया कि सिंह ‘आर्थिक दिक्कतों’ का सामना कर रहे थे क्योंकि परिचालन बंद करनेवाले जेट एयरवेज ने कई महीनों से अपने कर्मचारियों का वेतन अदा नहीं किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘वह कैंसर से पीड़ित हैं और उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी। प्राथमिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि बीमारी की वजह से वह अवसाद में थे।’’ एसोसिएशन ने दावा किया कि एयरलाइन द्वारा परिचालन बंद करने के बाद कर्मचारी की आत्महत्या का यह पहला मामला है।

परिवार में आर्थिक संकट की वजह यह भी थी कि पिता और पुत्र दोनों ही जेट एयरवेज में कार्यरत थे। शैलेश सिंह का बेटा कंपनी के ऑपरेशंस डिपार्टमेंट में काम करता था। सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।

बता दें कि पिछले दिनों एंप्लॉयीज ने प्रधानमंत्री मोदी से भी दखल देने की मांग करते हुए 20,000 लोगों की नौकरियां बचाने की अपील की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत