1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Canara Bank की 555 दिनों की स्पेशल FD में ₹5 लाख जमा करेंगे तो मेच्योरिटी पर कितना मिलेगा फिक्स रिटर्न, समझें गुना-भाग

Canara Bank की 555 दिनों की स्पेशल FD में ₹5 लाख जमा करेंगे तो मेच्योरिटी पर कितना मिलेगा फिक्स रिटर्न, समझें गुना-भाग

 Published : Mar 05, 2026 07:07 am IST,  Updated : Mar 05, 2026 07:07 am IST

केनरा बैंक की यह एक स्पेशल फिक्स्ड डिपोजिट स्कीम है जिसमें आप 31 मार्च 2026 तक निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको गारंटीड रिटर्न मिलेगा। आपके पैसे भी सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि इसे बाजार के उतार-चढ़ाव से कोई जोखिम नहीं होता है।

एफडी 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए  कराई जा सकती है।- India TV Hindi
एफडी 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए कराई जा सकती है। Image Source : FREEPIK

अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ तय और भरोसेमंद रिटर्न चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) आज भी सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। खासकर जब बैंक सीमित समय के लिए आकर्षक ब्याज दरों वाली स्कीम लेकर आते हैं, तो निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ जाती है। ऐसी ही एक योजना सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक की 555 दिनों की स्पेशल FD है, जिसमें निवेश करने पर आपको तय ब्याज दर के साथ निश्चित रिटर्न मिलता है। लेकिन अगर कोई निवेशक इस स्कीम में ₹5 लाख जमा करता है, तो 555 दिनों बाद मेच्योरिटी पर कुल कितना पैसा मिलेगा? इस रिटर्न की सही गणना कैसे की जाती है और ब्याज का गुना-भाग क्या कहता है, इसे समझना जरूरी है। आइए आसान भाषा में कैलकुलेशन के जरिए जानते हैं कि इस FD में निवेश करने पर आपका पैसा कितना बढ़ सकता है।

केनरा बैंक की 555 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 

मौजूदा समय में केनरा बैंक अपनी 555 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को  6.50 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। यहां आपको बता दें इस एफडी स्कीम में आपको कम से कम 5 लाख रुपये जमा कराने होंगे। यह स्पेशल एफडी 31 मार्च 2026 तक के लिए ऑफर की जा रही है। हालांकि बैंक इसकी तारीख को आगे भी बढ़ाने पर विचार कर सकता है। 

555 दिनों की एफडी पर रिटर्न का कैलकुलेशन

केनरा बैंक एफडी कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर आप एक सामान्य ग्राहक हैं और आप 555 दिनों वाली इस एफडी में 5,00,000 रुपये जमा करते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, 6.50 ब्याज के आधार पर मेच्योरिटी पर आपको ₹69,574 का फिक्स्ड रिटर्न मिलेगा। इसका मतलब हुआ कि तब आपके पास कुल ₹5,69,574 का फंड होगा। अगर आप सीनियर सिटीजन की कैटेगरी वाले ग्राहक हैं तो आपको 7 प्रतिशत ब्याज के आधार पर मेच्योरिटी पर ₹75,261 का फिक्स्ड रिटर्न मिलेगा। यानी आखिर में आपके पास कुल ₹5,75,261 रुपये का फंड होगा। 

FD की मुख्य खासियत

एफडी में ब्याज दर पहले से तय होती है, इसलिए रिटर्न निश्चित रहता है। यह एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। यूं कहें कि इसे कम जोखिम वाला निवेश माना जाता है। एफडी 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए  कराई जा सकती है। इसमें निवेश पर ब्याज तिमाही, सालाना या मॅच्योरिटी पर मिल सकता है। शेयर मार्केट की तरह इसमें उतार-चढ़ाव का जोखिम भी नहीं रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा