1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पी चिदंबरम को प्रवर्तन निदेशालय ने हिरासत में लिया, कोर्ट के ऑर्डर के बाद तिहाड़ से निकाला जाएगा

पी चिदंबरम को प्रवर्तन निदेशालय ने हिरासत में लिया, कोर्ट के ऑर्डर के बाद तिहाड़ से निकाला जाएगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2019 10:11 am IST,  Updated : Oct 16, 2019 10:59 am IST

पी चिदंबरम फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं और वहीं पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उनसे 2 घंटे पूछताछ की और आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किया।

P Chidambaram- India TV Hindi
P Chidambaram Image Source : PTI

नई दिल्‍ली। आईएनएक्‍स मीडिया मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम गिरफ्तार कर लिया है। पी चिदंबरम फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं और वहीं पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उनसे 2 घंटे पूछताछ की और आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किया। हालांकि चिदंबरम को तिहाड़ जेल से कोर्ट के आदेश के बाद ही बाहर निकाला जाएगा। अभी तक प्रवर्तन निदेशालय ने आधिकारिक तौर पर चिदंबरम को गिरफ्तार नहीं किया था लेकिन बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय के 3 अधिकारियों ने चिदंबरम से पूछताछ की और उसके बाद उन्हें आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किया। 

अदालत ने मंगलवार को दिए अपने आदेश में कहा था कि पूछताछ के बाद आए निष्कर्षों के बाद ही प्रवर्तन निदेशालय चिदंबरम को गिरफ्तार करने पर अपना फैसला ले सकती है।स्पेशल जज अजय कुमार कुहार ने कहा, 'मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी को प्रवर्तन निदेशालय अरेस्ट कर सकती है अगर पर्याप्त सबूत हैं तो, इसमें कोर्ट को दखल देने की जरूरत नहीं है। अगर आरोपी पहले से ही किसी अन्य केस में हिरासत में है तो पूछताछ के लिए अनुमति की आवश्यकता है।' जज ने अपने फैसले में आगे कहा, 'कोर्ट की अनुमति के साथ इस तरह की पूछताछ में अगर परिस्थितियां गिरफ्तारी के लिए वाजिब हैं तो ऐसा किया जा सकता है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत