जम्मू: जम्मू क्षेत्र के पांच जिलोंं के शिक्षण संस्थान सिख युवकों और पुलिस के बीच झड़प से उत्पन्न तनाव के मद्देनजर लगातार दूसरे दिन कल भी बंद रहेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार जम्मू के संभागीय आयुक्त पवन कोतवाल ने जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पंुछ जिलों के सभी शिक्षण संस्थानों को कल बंद रखे जाने का आदेश दिया है।
जम्मू में आज स्थिति तनावपूर्ण थी क्योंकि विभिन्न स्थानों पर सिख युवकों ने निषेधाग्या का उल्लंघन कर प्रदर्शन किया। एक पुलिसकर्मी को चाकू मार दिया गया और उसकी ए के राइफल छीन ली गयी।