1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश भर में धूमधाम से मनाई जा रही है ईद, राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

देश भर में धूमधाम से मनाई जा रही है ईद, राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2019 08:24 am IST,  Updated : Jun 05, 2019 09:26 am IST

गौरतलब है कि ईद का त्यौहार रमजान के रोज रखने बाद मनाया जाता है। इस बार रमजान का महीना सात मई से शुरू हुआ था और चार जून को खत्म हो गया।

देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद, राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं- India TV Hindi
देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद, राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली: देश भर में आज ईद का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली से मुंबई तक भाईचारे के इस त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है। इस मौके पर देश भर के मस्जिदों में काफी संख्या में लोग नमाज अता करने के लिए पहुंचे हैं। 

Related Stories

दिल्ली में जामा मस्जिद और मुंबई के मीनारा मस्जिद में भी नमाज़ के लिए लोग जुटे हैं। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के लेह से भी ईद की नमाज़ अता करने की तस्वीरें सामने आई हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि ईद का त्यौहार रमजान के रोज रखने बाद मनाया जाता है। इस बार रमजान का महीना सात मई से शुरू हुआ था और चार जून को खत्म हो गया। रमजान के महीने में रोज़ेदार सुबह सूरज निकलने से लेकर शाम को सूरज डूबने तक कुछ भी खाते पीते नहीं हैं। यहां तक की पानी भी नहीं पीते हैं।

बहरहाल, सउदी अरब समेत खाड़ी के देशों में सोमवार को ईद का चांद नजर आ गया था और मंगलवार को वहां ईद मना ली गई। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत में बुधवार को ईद मनाई जाएगी। आम तौर पर सउदी अरब में ईद मनाने के एक दिन बाद भारत में यह त्यौहार मनाया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत