नई दिल्ली: पूरा देश 5 जून को सलमान खान की फिल्म 'भारत' के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाएगा। 29 दिनों के रमजान के बाद ईदा का त्योहार आ रहा है इसलिए लोगों में काफी खुशी भरा माहौल है। इस मौके पर सलमान की फिल्म आ रही है वहीं ईद की सेंवईयां तो मिलने वाली हैं। ईद की पार्टी है तो जश्न का माहौल तो होगा ही। ईद के इस मौके पर हम आपको कुछ ऐसे गाने बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप अपनी ईद सेलिब्रेट कर सकते हैं।
Related Stories
आज की पार्टी मेरी तरफ से- बजरंगी भाईजान
सबसे पहले शुरुआत भाईजान के गाने से। बजरंगी भाईजान का मशहूर गाना ‘आज की पार्टी मेरी तरफ से...’ सुनकर आप अपनी ईद की शुरुआत कर सकते हैं।
जुम्मे की रात- किक
सलमान खान और जैकलिन पर फिल्माया ये ईद का पार्टी गाना जरूर सुनिए।
मुबारक ईद मुबारक- तुमको ना भूल पाएंगे
सलमान खान और ईद का कनेक्शन बेहद खास है। दबंग खान ने हमें एक से ज्यादा ईद वाले पार्टी सॉन्ग दिए हैं। सुनिए ये गाना
भर दो झोली मेरी- बजरंगी भाईजान
बजरंगी भाईजान का ये गाना तो कभी ना भुलाए जाने वाला है। अदनान सामी के गाए इस गाने को आप इस ईद जरूर सुनिए।
जश्न- बॉबी जासूस
यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर ना चली हो लेकिन ईद पर ये गाना जरूर सुनने को मिल जाता है। आप भी सुनिए...
इसे भी पढ़ें-
Bharat Movie: 'भारत' की रिल़ीज डेट, स्टार कास्ट, ट्रेलर और फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ईद के मौके पर पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़
'भारत' की टिकट दिखाइए और मुफ्त में खाइए खाना और करिए फ्री ऑटो की सवारी