1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दाउद का गुर्गा अंडरवर्ल्ड डॉन एजाज लकड़ावाला पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार

दाउद का गुर्गा अंडरवर्ल्ड डॉन एजाज लकड़ावाला पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2020 12:27 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 03:18 pm IST

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को लकड़ावाला की गिरफ्तारी के बाद आज गुरुवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने उसे 21 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

Ejaz Lakdawala Dawood Ibrahim aide arrested at Patna Airport- India TV Hindi
Ejaz Lakdawala Dawood Ibrahim aide arrested at Patna Airport Image Source : INDIA TV

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे एजाज लकड़ावाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। लकड़ावाला को पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है और उसे 21 जनवरी तक रिमांड पर भेज दिया गया है। लकड़ावाला पर आरोप है कि वह भारत के बाहर से फोन करके मुंबई में कई लोगों से फिरौती की मांग करता था और धमकाता था। लकड़ावाला को मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। लकड़ावाला की गिरफ्तारी बुधवार शाम को पटना एयरपोर्ट से हुई है। 

पुलिस ने  बताया कि बुधवार शाम को लकड़ावाला की गिरफ्तारी के बाद आज गुरुवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने उसे 21 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 

एजाज लकड़ावाला की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि एजाज ने मनीष आडवाणी नाम से नकली पासपोर्ट बनाया हुआ था। महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने बताया कि लकड़ावाला के दाउद की गैंग से संबंध होने की जांच की जा रही है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत