1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भीड़ ने डायन बताकर बुजुर्ग महिला का सिर कलम किया

भीड़ ने डायन बताकर बुजुर्ग महिला का सिर कलम किया

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 21, 2015 06:50 am IST,  Updated : Jul 21, 2015 06:52 am IST

तेजपुर: असम के सोनितपुर जिले में गांव के लोगों ने 63 वर्षीय महिला पर डायन होने का इल्जाम लगाकर कथित रूप से सिर कलम करके मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों को शक था कि

भीड़ ने डायन बताकर...- India TV Hindi
भीड़ ने डायन बताकर बुजुर्ग महिला का सिर कलम किया

तेजपुर: असम के सोनितपुर जिले में गांव के लोगों ने 63 वर्षीय महिला पर डायन होने का इल्जाम लगाकर कथित रूप से सिर कलम करके मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों को शक था कि महिला जादू-टोना कर रही थी। विश्वनाथ चरियाली के पुलिस अधीक्षक मानवेन्द्र देव रॉय ने बताया कि मोनी ओरंग नाम की महिला को विमाजुली गांव स्थित उसके घर से बाहर बुलाया गया और उस पर हमला कर दिया गया।

इलाके के एक पुजारी दंपति द्वारा कथित रूप से भड़काए जाने के बाद ग्रामीणों ने पहले उसे बुरी तरह पीटा और बाद में एक तेज धार वाले हथियार से वार करके उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। रॉय ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने से भी रोका।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समद हुसैन की अगुवाई में पुलिस के एक दल ने भीड़ को तितर-बितर किया और शव को बरामद किया, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

रॉय ने कहा कि, इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सिर को कलम करने के लिए उपयोग में लाए गए तेज धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन काबू में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत