1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निर्वाचन आयोग ने 27 अगस्त को बुलाई सर्वदलीय बैठक, ईवीएम हो सकता है सबसे बड़ा मुद्दा

निर्वाचन आयोग ने 27 अगस्त को बुलाई सर्वदलीय बैठक, ईवीएम हो सकता है सबसे बड़ा मुद्दा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 10, 2018 07:04 am IST,  Updated : Aug 10, 2018 07:05 am IST

निर्वाचन आयोग ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए 27 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें ईवीएम और उसके साथ छेड़छाड़ की आशंका का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद है।

निर्वाचन आयोग, ईवीएम, चुनाव आयोग- India TV Hindi
निर्वाचन आयोग ने 27 अगस्त को बुलायी सर्वदलीय बैठक, ईवीएम हो सकता है सबसे बड़ा मुद्दा Image Source : पीटीआई

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए 27 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें ईवीएम और उसके साथ छेड़छाड़ की आशंका का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद है। 

Related Stories

आयोग के सूत्रों का कहना है कि बैठक सिर्फ ईवीएम के संबंध में नहीं है, बल्कि यह सभी पक्षों की वार्षिक बैठक है। आयोग के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘चूंकि लोकसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं, ऐसे में यह प्रासंगिक ही है कि चुनाव आयोग सभी दलों से मिलेगा।

बैठक के एजेंडे में पेड न्यूज, आचार संहिता का उल्लंघन, भड़काऊ भाषण आदि प्रमुख मुद्दा रहेंगे। चुनाव आयोग दलों को बताएगा कि आम चुनाव से पहले आधुनिक ईवीएम और पेपर ट्रेल मशीनों की खरीद की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है।’’ 

हालांकि कुछ दलों द्वारा ईवीएम की कथित हैकिंग और और इनसे छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया जा सकता है। लेकिन उम्मीद है कि आयोग सभी को याद दिलाएगा कि पिछले वर्ष दी गयी छेड़छाड़ की चुनौती में कोई भी ईवीएम को हैक नहीं कर पाया था। चुनाव आयोग ने इस बैठक के लिए सात राष्ट्रीय और 51 क्षेत्रीय दलों को न्योता भेजा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत