1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चुनाव आयोग ने रद्द किया करुणानिधि की सीट तिरुवरूर का उपचुनाव

चुनाव आयोग ने रद्द किया करुणानिधि की सीट तिरुवरूर का उपचुनाव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2019 09:48 am IST,  Updated : Jan 07, 2019 09:56 am IST

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की तिरुवरूर विधानसभा सीट का उपचुनाव रद्द कर दिया है। इस सीट पर 28 जनवरी को चुनाव होने थे।

Thiruvarur by polls- India TV Hindi
Thiruvarur by polls

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की तिरुवरूर विधानसभा सीट का उपचुनाव रद्द कर दिया है। इस सीट पर 28 जनवरी को चुनाव होने थे। यह सीट डीएमके सुप्रीमो एम करुणानिधि की मृत्‍यु के बाद खाली हो गई थी। इस सीट पर 28 जनवरी को मतदान होना था। लेकिन पिछले महीने आए चक्रवाती तूफान के बाद राहत का कार्य अभी जारी है। पार्टियों ने ‘गाजा’ तूफान से प्रभावित इलाके में बचाव कार्य जारी होने के मद्देनजर चुनाव कराने पर आपत्ति जताई थी।  इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया है। 

अपने आदेश में चुनाव आयोग ने कहा कि उपचुनाव को अभी रद्द कर दिया गया है। चुनाव आयुक्‍त अशोक लवासा ने कहा कि जल्‍द ही चुनाव की नई तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत