1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनीतिक रूप से संवेदनशील पटकुरा विधानसभा सीट पर शनिवार को होगा चुनाव, तैयारियां पूरी

राजनीतिक रूप से संवेदनशील पटकुरा विधानसभा सीट पर शनिवार को होगा चुनाव, तैयारियां पूरी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2019 04:37 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 04:37 pm IST

ओडिशा की राजनीतिक रूप से संवेदनशील पटकुरा विधानसभा सीट पर शनिवार को चुनाव होगा। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीने में पटकुरा विधानसभा सीट के लिए चुनाव दो बार टल चुका है।

patkura election- India TV Hindi
राजनीतिक रूप से संवेदनशील पटकुरा विधानसभा सीट पर शनिवार को होगा चुनाव, तैयारियां पूरी Image Source : FACEBOOK

केंद्रपाड़ा। ओडिशा की राजनीतिक रूप से संवेदनशील पटकुरा विधानसभा सीट पर शनिवार को चुनाव होगा। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीने में पटकुरा विधानसभा सीट के लिए चुनाव दो बार टल चुका है।

भाजपा के बिजॉय महापात्रा और बीजद की उम्मीदवार सावित्री अग्रवाल के बीच यह चुनावी जंग दिलचस्प राजनीतिक लड़ाई में तब्दील हो गई है। इस सीट पर चुनाव मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। महापात्रा लगभग दो दशकों के बाद राज्य विधानसभा में प्रवेश करने के लिए इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, नौ उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन बीजद और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।

बीजद ने पटकुरा के पूर्व विधायक, दिवंगत वेद प्रकाश अग्रवाल की पत्नी सावित्री अग्रवाल को मैदान में उतारा है।  चार बार के विधायक और बीजद के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे महापात्रा को वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नवीन पटनायक ने पार्टी से बाहर कर दिया था। तब से वह राज्य विधानसभा चुनाव से दूर ही रहे हैं।

पटनायक के अलावा राज्य के कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने बीजद उम्मीदवार के लिए प्रचार किया, जबकि कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने महापात्रा के लिए प्रचार किया। यहां 1,17,306 महिलाओं सहित कुल 2,44,747 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। केंद्रपाड़ा के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने कहा कि 309 मतदान केंद्रों पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत