1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंक के निशाने पर देश, भोपाल-उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट से जुड़े हैं लखनऊ एनकाउंटर के तार

आतंक के निशाने पर देश, भोपाल-उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट से जुड़े हैं लखनऊ एनकाउंटर के तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 07, 2017 04:33 pm IST,  Updated : Mar 07, 2017 11:48 pm IST

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके की हाजी कॉलोनी में यूपी एटीएस और 2 संदिग्ध आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। यूपी एटीएस और पुलिस ने संदिग्ध आतंकियों को घेर लिया है।

lucknow encounter thakurganj- India TV Hindi
lucknow encounter thakurganj

लखनऊ: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके की हाजी कॉलोनी में यूपी एटीएस और 2 संदिग्ध आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। यूपी एटीएस और पुलिस ने संदिग्ध आतंकियों को घेर लिया है। कई थानों की पुलिस भी मौके पर बुलाई गई है।

एटीएस ने खुफिया विभाग से मिली ठोस सूचना के आधार पर संदिग्ध आतंकवादी सैफुल को गिरफ्तार करने के लिए ठाकुरगंज की हाजी कॉलोनी में एक घर की घेरेबंदी कर ली। तभी संदिग्ध आतंकवादी ने एटीएस के दस्ते पर गोलीबारी शुरू कर दी।

एटीएस को सूचना मिली थी कि लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में कुछ संदिग्ध आतंकी छिपे हुए है इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए एटीएस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है और इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। पिछले 7 घंटे से दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। 3.50 पर मुठभेड़ शुरू हुई जो अभी तक जारी है। एटीएस के साथ वहां कमांडो भी मौके पर मौजूद है।

ये भी पढ़ें

सैफुल पर मंगलवार को ही मध्य प्रदेश में एक ट्रेन में हुए विस्फोट में शामिल होने का संदेह है। एटीएस के जवानों ने भी घर की पहली मंजिल पर छिपे आतंकवादी सैफुल के हमले का जवाब दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया, "हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि संदिग्धों को जीवित गिरफ्तार कर लिया जाए। साथ ही कोई अन्य क्षति न हो, क्योंकि यह एक रिहायशी इलाका है।"

  • जहां आतंकी छिपे हुए है उसके आस पास लखनऊ के पर्यटन स्थल है
  • पर्यटन स्थल भी आतंकियों के निशाने पर हो सकते थे
  • 2 से 3 संदिग्धों के छिपे होने की खबर है
  • दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी की खबर
  • आतंकवादी का नाम सैफुल बताया जा रहा है
  • आतंकी सैफुल ने खुद को उड़ा देने की बात कही
  • संदिग्ध आतंकी के पास संभवत: हथियार भी है
  • भोपाल-उज्जैन ट्रेन में ब्लास्ट से इसके तार जुड़े हुए बताए जा रहे हैं
  • एटीएस और पुलिस जिंदा पकड़ने की कोशिश कर रही है
  • बाहर से मिली सूचना पर कार्रवाई
  • संदिग्ध लखनऊ का रहने वाला है- पुलिस
  • हम मिर्ची बम का इस्तेमाल कर रहे हैं- यूपी ATS
  • मकान की छत में छेद किया गया है- पुलिस
  • लखनऊ में घर में 2 आतंकी है- पुलिस

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत