1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी

J&K: कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 09, 2020 09:01 am IST,  Updated : Aug 09, 2020 09:01 am IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ जारी है।

J&K: कुलगाम में...- India TV Hindi
J&K: कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डिटेल के अनुसार, सुरक्षा बलों के पास कुलगाम के सिघनपोर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खास जानकारी थी। जैसे ही पुलिस और सेना की संयुक्त टीम उस स्थान पर पहुंची जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने कहा, "कुलगाम के सिघनपोर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।"

सेना ने कहा, "जम्मू और कश्मीर पुलिस ने सूचना के आदार पर तड़के संयुक्त अभियान चलाया गया। इलाके की घेराबंदी कर ली गई। ऑपरेशन अभी जारी है।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत